control-room-built-for-uninterrupted-supply-of-oxygen
control-room-built-for-uninterrupted-supply-of-oxygen

ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए बनाया कंट्रोल रूम

मेरठ, 27 अप्रैल (हि.स.)। अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के संकट को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्राल रूम बनाया है। ऑक्सीजन आपूर्ति से संबंधित कोई भी शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज कराई जा सकती है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर कंट्रोल रूम के नंबर 0121-2664134 पर दर्ज कराई जा सकती है। कंट्रोल रूम में शिकायत सुनने के लिए 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक नवीन जैन और कुशल पाल को तैनात किया गया है। शाम चार बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रवीण कुमार और उधम सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। रात्रि 12 बजे से सुबह आठ बजे तक अशोक पाल व परमानंद को तैनात किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in