back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेट्रोल और डीजल की कीमतें 23 बार बढ़ाए जाने पर कांग्रेसियों ने पेट्रोलपंप घेरा

-मोदी है तो सब मुमकिन है के भाजपा के स्लोगन पर कसे तंज -मास्क लगायें कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन में सामाजिक दूरी भी हुई तार-तार हमीरपुर, 11 जून (हि.स.)। हमीरपुर में शुक्रवार को दोपहर देश में बढ़ती महंगाई के विरोध यहां कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप को घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पेट्रोल और डीजल की कीमतें 23 बार बढ़ाए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने भाजपा के स्लोगन मोदी है तो सब मुमकिन है पर सवाल उठाते हुए केन्द्र और राज्य की सरकारों को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया है। जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष नीलम निषाद के नेतृत्व में पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, पार्टी के प्रांतीय सचिव देवेन्द्र मोहन चौबे, हिमांशु सैनी, बृजेश बादल, करन अनुरागी समेत तमाम कार्यकर्ताओं के साथ यहां पेट्रोलपंप के पास सड़क पर प्रदर्शन किया। पार्टी की जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरसों का तेल अब आम जनमानस की पहुंच से बाहर हो गया है। महिलाओं को गृहस्थी भी चलाना दूभर हो रहा है। कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा स्लोगन देती है कि मोदी है तो सब मुमकिन है। लेकिन केन्द्र सरकार ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता को दो जून की रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। दीपक चक्रवर्ती एडवोकेट ने कहा कि जहां एक ओर भारत कोरोना महामारी से अभी उबर नहीं पा रहा है वहीं केन्द्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 23 बार वृद्धि कर भारतीय जनमानस के मंसूबे पर कुठाराघात किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर PUC को लेकर बढ़ा हड़कंप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) को लेकर भ्रम और अव्यवस्था लगातार बढ़ती जा रही है। ऑल इंडिया मोटर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...