congressmen-remember-the-father-of-the-nation-describing-the-era-of-supernatural-power-as-men
congressmen-remember-the-father-of-the-nation-describing-the-era-of-supernatural-power-as-men

अलौकिक शक्ति का युग पुरुष बताते हुए कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता को किया याद

- रघुपति राघव राजा राम गायन के सामूहिक रामधुन के साथ हुई सर्वधर्म प्रार्थना कानपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 73वें निर्वाण दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात पुष्पांजलि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने उनकी शहादत को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके साथ राष्ट्रपिता को अलौकिक शक्ति का युग पुरुष बताया गया। महानगर अध्यक्ष उत्तर नौशाद आलम मंसूरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा के शास्वत सिद्धान्त व आदर्श अद्वितीय और सर्व मानव समाज के लिए पथ प्रदर्शक हैं। इनको आत्मसात कर हजारां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियां व शहीदां ने देश की सैकड़ां वर्ष की गुलामी से निजात दिलाई। इसके साथ ही देश को मिली आजादी के बाद इन्ही सिद्धान्तों एवं आदर्शां से प्रतिबिम्बित सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न लोकतान्त्रिक-पंथनिरपेक्ष भारतीय संविधान का सृजन हुआ, जो विश्व का श्रेष्ठतम लोकतान्त्रिक संविधान के रुप मे परिलक्षित है। दक्षिण अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित ने कहा कि बिडम्बना है कि निहित स्वार्थपरता एवं सत्ता मोह से ग्रसित तथाकथित तत्वों द्वारा न केवल भारतीय संविधान के मूलतत्व लोकतंत्रात्मक पंथनिरपेक्ष को धर्म, वर्ग एवं सम्प्रदाय का दूषित मकड़जाल फैलाकर जनमानस को भ्रमित ही नहीं कर रहे हैं बल्कि साम्प्रदायिकता का जहर घोलकर देश की एकता व अखण्डता को तार-तार करने का कुचक्र रच रहे हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम का प्रारम्भ रघुपति राघव राजा राम गायन के सामूहिक रामधुन के साथ चर्खा कताई व सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ। इस दौरान पूर्व सांसद राजाराम पाल, अतहर नईम, अवनीश सलूजा, अशोक धानविक, सैमुअल सिंह लकी, रमाकांत मिश्र, मेवालाल कठेरिया, मानेष दीक्षित, मुकेश बाल्मीकी, शानू बुन्देला, कमल जायसवाल और नरेन्द्र चंचल आदि मौजूद रहें। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in