दिनेश प्रताप सिंह के 'चपरासी' कमेंट पर बोले किशोरी लाल शर्मा: मैं अमेठी में स्मृति ईरानी को हराउंगा

शर्मा बोले, मैं एक अनुभवी राजनेता हूं। मैंने 1983 में युवा कांग्रेस से जुड़कर यहां आया था। मैं कांग्रेस का नौकर नहीं।
kishori lal sharma and dinesh pratap singh
kishori lal sharma and dinesh pratap singhraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा को जवाब दिया है। भाजपा ने केएल शर्मा को कांग्रेस का वफादार होने पर लेकर तंज कसा था। इसका जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि वह नेता हैं, गांधी-नेहरू परिवार के नौकर नहीं हैं। किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि वह इस साल अमेठी सीट से भाजपा की स्मृति ईरानी को हराएंगे।

स्मृति ईरानी को हराएंगे अमेठी से

अमेठी से टिकट मिलने पर कांग्रेस उम्मीदवार शर्मा ने कहा कि यह पार्टी का फैसला था। किसी को भी पहले से ही इस सीट के लिए फाइनल नहीं किया गया था। मुझे खुद पर पूरा भरोसा है और मैं स्मृति ईरानी को अमेठी से हरा दूंगा। मैं ईरानी को हराने की बात कह कर बहुत बड़ी बात कह रहा हूं। उन्होंने कहा, "मैं राजनीति में काफी सालों हूं। 1983 में मैंने यूथ कांग्रेस के साथ अपनी शुरुआत की थी। मैं गांधी परिवार की नौकरी नहीं कर रहा हूं।"

दिनेश प्रताप सिंह ने कसा था तंज

शर्मा का यह बयान भाजपा के नेता दिनेश प्रताप सिंह की टिप्पणी के बाद आया। दिनेश रायबरेली सीट पर राहुल के सामने रण में उतरे हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा था कि कांग्रेस ने अमेठी सीट से स्मृति ईरानी को हराने के लिए अपने 'चपरासी' को भेजा है। शर्मा को रायबरेली और अमेठी में गांधी परिवार का प्रमुख व्यक्ति माना जाता है। कांग्रेस ने शर्मा को अमेठी से मैदान में उतारा है। जबकि इस सीट से पूर्व सांसद राहुल गांधी को उनकी मां सोनिया गांधी के पुराने लोकसभा क्षेत्र, रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए भेजा।

भाजपा भटका रही है जनता को

2019 के लोकसभा चुनावों में अमेठी और रायबरेली में भाजपा के बढ़े हुए वोट शेयर पर शर्मा ने कहा कि वह वास्तविक मुद्दों पर बात नहीं करते। जिससे जनता का ध्यान भटका है और भाजपा का वोट शेयर बढ़ा है। भाजपा असल मुद्दों को छुपा कर पिछले दस सालों से अपना वोट शेयर बढ़ा रही है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in