commitment-attached-to-dasyu-gauri39s-property
commitment-attached-to-dasyu-gauri39s-property

दस्यु गौरी की सम्पत्ति की कुर्की की हुई मुनादी

चित्रकूट, 22 फरवरी (हि.स.)। राजापुर थाना क्षेत्र के गनीवा चौकी प्रभारी अजय कुमार जायसवाल ने न्यायालय के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी अश्वनी कुमार पाण्डेय पुत्र बाबूलाल निवासी गनीवा के तीन लाख रुपये कीमत के ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से अराजकतत्वों में खलबली मची है। सोमवार को इसी क्रम में बहिलपुरवा थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी/डेढ़ लाख के ईनामी दस्यु गौरी उर्फ उदयभान पुत्र बाबूलाल यादव निवासी बिलहरी की मां श्रीमती रजनी उर्फ राजरानी को सम्मन तामील कराया। पुलिस ने तामीला सम्मन में कहा कि न्यायालय ने दस्यु गौरी के घर की कुर्की के आदेश दिये हैं। कुर्की आदेश गवाहों के सामने घर में चस्पा किया गया। दस्यु गौरी यादव की कुर्की की गांव में मुनादी भी कराई गई। मुनादी में कहा कि दस्यु गौरी हाजिर या गिरफ्तार न हुआ तो न्यायालय के आदेश पर चल-अचल सम्पत्ति कुर्क कर ली जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/रतन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in