India Gate
India Gateraftaar.in

COLD DAY: दिल्ली में आज और बढ़ेगी ठंड, UP-Bihar में शीतलहर जारी; पढ़ें अपने राज्य के मौसम का हाल

Weather Update Today: उत्तर भारत में ठंड से बुरा हाल है। शीतलहर के साथ साथ पारे में भी गिरावट आई है। इस वजह से कई राज्यों में ठंड बहुत बढ़ गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर भारत में ठंड से बुरा हाल है। शीतलहर के साथ साथ पारे में भी गिरावट आई है। इस वजह से कई राज्यों में ठंड बहुत बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही हाल रहेगा। ठंड तो अपना कहर बरसा ही रही है, वहीं घना कोहरा भी मुसीबत बना हुआ है। कई राज्यों में कोहरा लोगो के लिए भारी मुसीबत का कारण बन सकता है, खासतौर पर यात्रियों के लिए।

कोल्ड डे का दिल्ली में क्या होगा असर

देश की राजधानी दिल्ली में कोल्ड डे के रहते काफी ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल कोल्ड डे ही रहेगा और 7 जनवरी को भारी कोहरा रहने की संभावना है। 8 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। सभी को कोल्ड डे के कारण सावधानी बरतने की जरुरत है, खासतौर से बच्चों को। उन्हें जितना हो सके ऐसे मौसम में बाहर ले जाने से बचना चाहिए और गर्म कपडे पहना कर रखना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में क्या है मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर का कहर बना हुआ है। राज्य के कई इलाको में आज घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण वाहन चलाने वाले लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई शहरो में आज भी पारा गिरा रहा और शीतलहर का भी भारी असर दिखा। लोगो का ठंड से बुरा हाल है, फिलहाल इससे कुछ और दिन राहत दिखती नजर नहीं आ रही है।

खराब मौसम से फ्लाइट और रेल प्रभावित

खराब मौसम के कारण कई उड़ाने भी प्रभावित हुई है। इंडिगो के अनुसार, जयपुर, पटना और अमृतसर से उड़ान पर फर्क पड़ा है। उत्तर भारत में कोहरे और अन्य कारणों से अलग अलग जगहों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही है। इसका खामियाजा यात्रियों को ही भुगतना पड़ता है। जब तक इस तरह की परिस्थिति से निपटने का कोई नया समाधान नहीं निकल जाता है। तब तक इस तरह की देरी को यात्रियों को झेलना ही पड़ेगा। क्यूंकि दुर्घटना से देर भली।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार की राजधानी पटना समेत 14 शहरो में आज बारिश हो सकती है। प्रदेश के 23 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना के आसपास के इलाको में भी हल्का कोहरा है। बिहार में भी ठंड से जल्द राहत दिखती नजर नहीं आ रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in