यूपी निकाय चुनाव : CM योगी बुधवार को करेंगे बलिया में जनसभा को संबोधित

यूपी निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है।
यूपी निकाय चुनाव : CM योगी बुधवार को करेंगे बलिया में जनसभा को संबोधित
यूपी निकाय चुनाव : CM योगी बुधवार को करेंगे बलिया में जनसभा को संबोधित

बलिया, एजेंसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा करने के लिए बुधवार को शहर के सतीश चंद्र काॅलेज के मैदान में आएंगे। मुख्यमंत्री योगी के आने की खबर से न सिर्फ बलिया नगर के भाजपा उम्मीदवार संत कुमार मिठाई लाल के बल्कि जिले भर की नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के भाजपा उम्मीदवारों के खेमे में उत्साह की लहर है।


कार्यक्रम कई मायनों में ऐतिहासिक होगा

मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने मंगलवार को नारायणी टाकीज स्थित संत कुमार गुप्त मिठाई लाल के चुनाव कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि नगर के सतीश चंद्र कालेज मैदान में तीन मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होने वाला कार्यक्रम कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। सीएम के कार्यक्रम में नगर व आसपास के क्षे़त्रों से करीब 55 हजार से अधिक लोग शिरकत करेंगे।

सपा-बसपा के लोग बस किसी तरह से भाजपा को रोकने पर अमादा

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। कहा पूरे प्रदेश में भाजपा की प्रचंड लहर चल रही है और इस बार लगभग सभी जगहों पर ट्रिपल ईंजन की सरकार बनेगी। कहा जनपद में भाजपा की स्थिति सबसे मजबूत है। जिले में आज सभी पार्टियों में फूट है, जबकि भाजपा पूरी तरह से एकजुट होकर लड़ रही है। भाजपा में एक भी बागी नहीं है जबकि सपा में चार बागी चुनाव लड़ रहे हैं। सपा-बसपा के लोग बस किसी तरह से भाजपा को रोकने पर अमादा हैं, ताकि विकास का पहिया रूक जाए। ऐसे में आमजन को ये समझने की जरूरत है कि जब ऊपर नीचे भाजपा की सरकार होगी, तभी विकास समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचेगा। प्रेसवार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व जिला मंत्री अरूण सिंह बंटू आदि मौजूद रहे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in