पहले डरती थी पुलिस, अब जान की भीख मांगते हैं माफिया : CM योगी

CM Yogi Adityanath Raibareli convention : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। 09 वर्षों में भारत विश्व का प्रतिनिधित्व करता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रायबरेली, एजेंसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रायबरेली में निकाय उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में पुलिस डरती थी और अब माफ़िया जान की भीख मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले माफिया बनाये जाते थे। पुलिस मजबूर रहती थी लेकिन अब बदलाव आया है। पुलिस उनपर कार्रवाई करती है। माफ़िया अपनी जान बख्श देने की मांग करते हैं।

उत्तर प्रदेश को लेकर भी लोगों का नजरिया बदला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। 09 वर्षों में भारत विश्व का प्रतिनिधित्व करता है। आंतकवाद को जहां खत्म किया गया, वहीं रोज़गार, आवास, बिजली लोगों को मुहैया हुई। अब उत्तर प्रदेश को लेकर भी लोगों का नजरिया बदला है। पहले भाई भतीजावाद होता था। अब बिना भेदभाव के सुविधाएं सबको मिल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सब डबल इंजन की सरकार के चलते हुआ है।

एक करोड़ निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी जा रही

योगी ने आगे कहा कि 10 करोड़ लोग अब आयुष्मान योजना के तहत कवर हो रहे हैं। इसमें न तो किसी की जाति देखी गई और न ही धर्म। एक करोड़ निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी जा रही है। यह सब डबल इंजन की सरकार की वजह से हो रहा है। उन्होंने कहा कि 06 वर्षों में दो करोड़ युवाओं को टेबलेट दिए गए हैं। रायबरेली मे हुए विकास की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 09 लाख लोगों को आवास योजना का लाभ दिया गया है। करीब 123 करोड़ की लागत से अमृत योजना का काम चल रहा है। यहां अब माफिया नहीं रोजागार युक्त युवा निकल रहे हैं।

बोर्ड परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि नकल विहीन परीक्षा में बेटियों ने अपना परचम लहराया है। उन्होंने सफ़ल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in