back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरठ का दामाद बना उत्तराखंड का सीएम, बधाई देने रवाना हुईं सास

मेरठ, 10 मार्च (हि.स.)। उत्तराखं डमें भाजपा सांसद तीरर्थ सिंह रावत को नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। इससे देहरादून से लेकर मेरठ तक खुशी का माहौल बन गया है। नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ससुराल मेरठ की कैलाशपुरी काॅलोनी में है। उनकी सास ने संस्कृत में मंत्रोच्चार करके शुभकामनाएं दी और देहरादून के लिए रवाना हो गई। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का मेरठ से पुराना नाता है। वह मेरठ काॅलेज के छात्र रहे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रहे। उनकी पत्नी रश्मि त्यागी खरखौदा क्षेत्र की रहने वाली है। वह आरजी काॅलेज और मेरठ विवि की छात्रा रह चुकी है। रश्मि मिस मेरठ और मिस आरजी रह चुकी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ी रही। नौ दिसम्बर 1998 को उनकी शादी तीरथ सिंह रावत से हुई। तीरथ सिंह की सास सुषमा त्यागी सर्वहित इंटर काॅलेज दौराला में प्रवक्ता रही। रश्मि के पिता चंद्रप्रकाश त्यागी गढ़मुक्तेश्वर में मशरूम की खेती करते थे। तीरथ की सास सुषमा इस समय मेरठ में कैलाशपुरी में रहती है। सुषमा ने अपने दामाद के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई और संस्कृत में मंत्र बोलकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि उनके दामाद शुरू से ही काफी मिलनसार और सरल स्वभाव के रहे हैं। जिसके चलते भाजपा नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है। उन्हें उम्मीद है कि उनके दामाद इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता के साथ करेंगे। इसी के साथ सुषमा को बधाई देने के सुबह से ही उनके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बुधवार की शाम पूरे जिले की तरफ से अपने दामाद को बधाई देने के लिए सुषमा उत्तराखंड के लिए रवाना हो गई हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

“राहुल गांधी का भी टिकट फाइनल नहीं” वाले बयान पर घिरे हरक सिंह रावत, भाजपा ने उड़ाई हंसी, जानें क्‍या कहा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दलों की हलचल तेज है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...