back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री योगी का बड़ा तोहफा, वेतन भुगतान का निर्देश

– जल निगम कर्मचारियों को मिलेगा तीन माह का वेतन लखनऊ, 26 मार्च (हि.स.)। योगी सरकार ने शुक्रवार को सरकारी कर्मचारियों को होली का तोहफा देते हुए अहम निर्णय किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को हर हाल में होली से पूर्व कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जल निगम कर्मचारियों को होली के पूर्व तीन महीने का वेतन भुगतान करने का आदेश दिया है। जल निगम लगातार वित्तीय संकट से जूझ रहा है और उसे वेतन व पेंशन देने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बीते पांच महीने से 9,500 जल निगम कर्मियों को वेतन और 15,000 सेवानिवृत कर्मियों को पेंशन देने के लाले हैं। जल निगम के कर्मचारियों ने वेतन का भुगतान नहीं होने की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से होली का पर्व शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान लोगों को शारीरिक दूरी तथा मास्क के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हें कोरोना प्रोटोकाॅल के अनुपालन के प्रति जागरूक किया जाए। होली पर कार्यक्रम आयोजन के लिए समितियां पूर्व अनुमति लें। होली पर साफ-सफाई के साथ-साथ विद्युत और जल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। हाई रिस्क लोग होली के आयोजनों में भाग न लें। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵