back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री योगी ने दी पंचायत चुनाव के विजेता उम्मीदवारों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामना

लखनऊ, 05 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्र योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विजेता उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी। कहा कि आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलकामनाएं। उन्होंने सभी से कोरोना महामारी के समय सहयोग की अपील की है। योगी ने कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त कर उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव-2021 में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण कालखण्ड में आप सभी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करें और मानवता की सेवा में सहभागी बनें। चूंकि विजयी उम्मीदवार व उनके समर्थक परिणाम आने के बाद जश्न व पार्टी मनाने लगते हैं। जबकि यह महामारी का दौर चल रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने खतरा से सचेत रहने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव परिणामों के उपरांत प्रशासन की गाइडलाइन्स और ‘कोरोना कर्फ्यू’ के प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵