back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना काल में दूसरी बार कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तीसरी लहर की करेंगे समीक्षा

— बिठूर के परगही गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों को कोरोना के प्रति कर सकते हैं जागरुक कानपुर, 22 मई (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोरोना काल में दूसरी बार शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे। यह अलग बात है कि पहली बार पिछले वर्ष 27 अक्टूबर को घाटमपुर उपचुनाव के दौरान रैली को संबोधिति करने आये थे। इस बार उनका पूरा फोकस कोरोना संक्रमण पर होगा और कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। फिलहाल अभी पुलिस लाइन से सर्किट हाउस के लिए निकले हैं और वहां से नगर निगम के साथ केडीए भी पहुंचेगें। कोरोना संकमण की दूसरी लहर में कानपुर की स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी तरह से पोल खुल गई और मरीजों को अस्पताल में बेड से लेकर आक्सीजन के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यही नहीं मौतों का आंकड़ा भी इस कदर बढ़ा कि गंगा किनारे घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए जगह कम पड़ गई और परिजन टोकन लेने को मजबूर हो गये। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी सिस्टम पर पेच कसने के लिए शनिवार को शहर पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में लैंड किया और यहां से वह सीधे सर्किट हाउस के लिए निकल गये। बताया जा रहा कि कुछ देर सर्किट हाउस में रुकेंगे और अधिकारियों से वार्ता भी कर सकते हैं। यहां से मुख्यमंत्री नगर निगम जाएंगे और इन्टीग्रेटेड कोविड कमाण्ड सेंटर की व्यवस्था देखेंगे। इसके बाद केडीए स्थिति अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम जाएंगे और अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। तथा कानपुर मण्डल के इटावा जनपद को छोड़कर अन्य जनपदों के जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे। इसके पश्चात मीडिया ब्रीफिंग करेंगे, फिर संभावना है कि बिठूर थाना क्षेत्र के परगही गांव का निरीक्षण करेंगे और ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरुक करेंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों से कोरोना के प्रति सरकारी अधिकारियों द्वारा की गई तैयारियों का फीडबैक भी लेंगे। इसको लेकर परगही गांव में साफ सफाई से लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। परगही गांव के निरीक्षण् के बाद पुलिस लाइन से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories