chief-minister-inaugurated-six-check-dams-and-eight-ponds-in-pratapgarh
chief-minister-inaugurated-six-check-dams-and-eight-ponds-in-pratapgarh

प्रतापगढ़ में छह चेकडैम एवं आठ तालाबों का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

प्रतापगढ़, 31 जनवरी (हि.स.)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अन्तर्गत भूगर्भ जल पोर्टल का शुभारम्भ किया एवं चेकडैम तथा तालाबों की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसका सीधा प्रसारण प्रतापगढ़ एनआईसी सभागार में हुआ। प्रतापगढ़ के लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्माण कराये गये एक करोड़ 48 लाख की लागत से छह चेकडैम एवं 2 करोड़ 41 लाख की लागत से आठ निर्मित तालाबों का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस दौरान जनपद के जल समिति के सदस्य रामजी से आनलाइन संवाद भी किया। मुख्यमंत्री से रामजी ने बताया कि वह पानी समिति का सदस्य है और जगदीशपुर में हमारी समिति ने जल संचयन के लिये चेकडैम का प्रस्ताव किया था, जिसे लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनवाया गया है। चेकडैम बन जाने से वाटर रिचार्ज बढ़ा है और गर्मी में जो हैण्डपम्प सूख जाते थे वह अब नही सूखते हैं। इस चेकडैम से पांच गांव के लिये सिंचाई का कार्य किया जा रहा है और खेती का क्षेत्रफल बढ़ा है। इसके लिये रामजी ने सरकार को धन्यवाद दिया। इस दौरान विधायक डॉ. आर.के वर्मा और जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल के साथ ही समिति के सदस्य मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in