back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP के हरदोई में बारातियों की कार ट्राली से टकरा कर गिरी नहर में, दूल्हा समेत 5 की मौत

जिले के हरपालपुर थाना अंतर्गत ग्राम कुड़हा निवासी 48 वर्षीय ओमवीर के 20 वर्षीय पुत्र देवेश की बारात शाहजहांपुर जिले के अभायन के लिए रवाना हुई थी।

हरदोई, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ग्राम दरियाबाद के निकट शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बारातियों से भरी एक कार ट्राली से टकरा कर नहर में जा गिरी। इस हादसे में दूल्हा समेत पांच बारातियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में दूल्हा और उसके पिता समेत पांच लोगों की मौत हो गयी

जिले के हरपालपुर थाना अंतर्गत ग्राम कुड़हा निवासी 48 वर्षीय ओमवीर के 20 वर्षीय पुत्र देवेश की बारात शाहजहांपुर जिले के अभायन के लिए रवाना हुई थी। उसी दौरान बीच रास्ते में हरदोई जिले के ग्राम दरियाबाद के पास दूल्हे की बोलेरो कार गन्ने से लदी ट्राली से टकराते हुए नहर में जा गिरी। इस हादसे में दूल्हा और उसके पिता समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में तीन लोग जख्मी भी हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़के हादसे हुई जनहानि पर दु:ख किया प्रकट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...