back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस : एनएफएसयू के कैम्पस निदेशक डॉ. जुनारे ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

लखनऊ, 18 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णयानुसार लखनऊ में डीएन के सम्बन्ध में गहन अध्ययन के लिए ‘सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना की प्रक्रिया गतिशील है। इसी कड़ी में गुरुवार को नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के कैम्पस निदेशक डॉ. एसओ जुनारे ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी एवं पुलिस महानिदेशक, हितेश चन्द्र अवस्थी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में नवनिर्मित होने वाले ‘यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज लखनऊ’ के तहत किये जाने वाले कार्यों में तेजी लायी गयी है। इस कड़ी में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहयोग से डीएनए विश्लेषण के क्षेत्र में ‘सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना की जानी है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी के मुताबिक उप्र इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ के परिसर में राष्ट्रीय न्यायालियक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) गांधीनगर से सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस डीएनए विश्लेषण के क्षेत्र में स्थापित किये जाने के बारे में विचार विमर्श किया गया है। डॉ. एसओ जुनारे की टीम ने प्रस्तावित प्रदेश में डीएनए के क्षेत्र में स्थापित किये जाने वाले सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया है। इस कार्य में एनएफएसयू के सहयोग से वांछित मार्गदर्शन प्राप्त कर विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाने का निर्णय किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं फॉरेंसिक सांइस विश्वविद्यालय के नाम से 50 एकड़ भूमि का आवंटन ग्राम पीपरसण्ड परगना बिजनौर तहसील सरोजनी नगर, लखनऊ में किया गया है, जिसमें से लगभग पांच एकड़ भूमि पर सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। डीएनए विश्लेषण के क्षेत्र में स्थापित किये जाने वाला यह सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस अपने आप में देश में अनूठा होगा। इसके निर्माण से उत्तर प्रदेश में डीएनए परीक्षण की आधुनिकतम तकनीकी एवं अनुसंधान को विकसित करने, उसके गुणवत्ता प्रबन्धन संरचना एवं दक्षता परीक्षण कार्यक्रम की सुविधा विकसित करने, पाक्सो एक्ट सम्बन्धी मामलों के समय पर निस्तारण के लिए जन शक्ति तैयार करने, वैज्ञानिक समुदाय में आधुनिक उपकरणीय विश्लेषण में भिज्ञता एवं विशेषज्ञता स्थापित करने में सहायता मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵