celebrated-the-death-anniversary-of-pandit-jawaharlal-nehru-the-first-prime-minister-of-the-country
celebrated-the-death-anniversary-of-pandit-jawaharlal-nehru-the-first-prime-minister-of-the-country

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

- पार्टीजनों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व डाला प्रकाश फतेहपुर, 27 मई (हि.स.)। जिले में गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के सृजन में लगा दिया। जिन्हें देशवासी हमेशा अग्रदूत के रूप में याद रखेंगे। आज बिन्दकी नगर के नेहरू इंटर कॉलेज में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विवेक कुमार मिश्र की मौजूदगी में तमाम लोगों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने कहा कि निश्चित रूप से भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के सृजन में अपना पूरा जीवन लगा दिया। उन्हें जनता अग्रदूत के रूप में हमेशा याद रखेंगे। इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुनींद्र तिवारी, महामंत्री निरंजन श्रीवास्तव, रमेश यादव, हुसैन जैदी, पायस रत्नम, संबल जैकब, शिक्षक जितेंद्र कुमार, रमाशंकर पाल, अमरेंद्र कुमार यादव, विनय कुमार दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in