businessmen-will-have-to-come-forward-in-legislative-elections-anoop-shukla
businessmen-will-have-to-come-forward-in-legislative-elections-anoop-shukla

विधायिका के चुनावों में व्यापारियों को आना होगा आगे : अनूप शुक्ला

— उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मैदान में व्यापारी बढ़—चढ़कर लें भाग कानपुर, 27 फरवरी (हि.स.)। व्यापारी संगठन तभी अपने व्यापारियों के हितों का ख्याल रख पायेगा जब विधायिका के चुनावों में व्यापारियों को आगे आना होगा। व्यापारी दिन रात मेहनत करता है और पुलिस से लेकर अधिकारी वूसली को लेकर परेशान करते हैं। ऐसी समस्याओं का खात्मा तभी होगा जब विधायिका में व्यापारियों की भागीदारी होगी। यह बातें शनिवार को उद्योग व्यापार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कही। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल कानपुर द्वारा सीसामऊ विधानसभा में सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन गुमटी नम्बर पांच में हुआ। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा व्यापारियों को अब चुनावी मैदान में आना होगा। सभी राजनैतिक दलों ने व्यापारियों से नोट और वोट ले कर ठेंगा दिखाने का काम किया। जब विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा विधायक व्यापारियों के होंगे तभी व्यापारियों के हितों में कानून बनेंगे। इसकी शुरुआत हो चुकी है। हमारा संगठन उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में प्रत्याशी उतार कर व्यापारियों को मजबूत करेगा। संगठन के पास 65 विधान सभाओं से आवेदन आ चुके है। जल्द ही सभी विधानसभाओं में आवेदन आ जाएंगे। व्यापारियों को जब तक राजनैतिक हिस्सेदारी नहीं मिलेगी तब तक व्यापारियों का शोषण होता रहेगा। रोज-रोज व्यापारियों पर जीएसटी, आयकर, आरटीओ, लेबर आदि विभागों से नए नए कानूनो की लिस्ट बनकर आ रही है और उत्पीड़न बढ़ रहा है। इस दौरान कीर्ति अग्निहोत्री, जेपी यादव, आकाश जायसवाल, अमित जायसवाल, राहुल पाल, शैलेश अवस्थी, सत्यम त्रिक्खा, मनोज रावत, शरीफ अहमद, हाफिज़ मंसूरी आदि मौजूद रहें। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in