bullet-fired-by-pac-jawans-during-rehearsal-crossed-woman39s-shoulder

रिहर्सल के दौरान पीएसी जवानों की गोली से निकली बुलैट महिला के कंधे को पार कर गई

गोरखपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। एसएसबी कैंप गोरखपुर के काजीरंगा फायरिंग बट में पीएसी जवानों के फायरिंग रिहर्सल के दौरान शनिवार को एक महिला को गोली लग गई। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान वह महेश्वरा पुल के पास थी। एसएसबी कैंप गोरखपुर के काजीरंगा फायरिंग बट को 03 अप्रैल से 05 अप्रैल तक फायरिंग के लिये 26वीं बटालियन पीएसी को अलॉट किया गया है। यहां शनिवार को फायरिंग चल रही थी। फायरिंग रिक्रूट कांस्टेबल कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान चिलुआताल थाना क्षेत्र सिकटौरा गोल बेलदारी टोल निवासिनी रेनू उस समय महेश्वरा पुल के पास थीं। फायरिंग से निकल रही बुलेट शायद छिटककर उधर चली गई और रेनू के दाहिने हाथ के कन्धे के पास बुलेट लगी और पार कर गयी। आनन फानन में रेनू को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। रेनू लोगों से बातचीत भी कर रही है। इधर, फायरिंग को तत्काल रुकवा दी गई है। स्थानीय थाना भी हरकत में आ चुका है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in