back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अवैध अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प

जौनपुर, 16 मार्च (हि.स.)। नगर के वाजिदपुर तिराहे से लेकर जेसिज चौराहा रोड पर अवैध स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण में मंगलवार को प्रशासन का बुल्डोजर चला। जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मचा रहा। कई आलीशान होटल मालिकों द्वारा सरकारी जमीन पर बनायी गयी पक्की सड़कें भी उखाड़ी गयी। भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहने के कारण कुछ लोग विरोध करने का मंसूबा अपने दिलों में दबाये रखे। विदित हो कि गोरखपुर से प्रयागराज तक फोर लेन सड़क बन रही है। इस रोड पर नगर के पालिटेक्निक से लेकर सिपाह तक कई लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर अस्थायी व स्थायी निमार्ण कर रखा है। जिला प्रशासन ने इन अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस दे दिया था। नोटिस मिलने के बाद भी इन लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। मंगलवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ नगर पालिका और भारी पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाओ दस्ता जेसीबी मशीने लेकर वाजिदपुर तिराहे पहुंचकर अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरू कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, दिग्विजय सिंह ने मोदी-आडवाणी की तस्वीर शेयर कर BJP के संगठन की तारीफ की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵