back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी बुलंदशहर से करेंगे चुनाव अभियान का आगाज, मुख्यमंत्री योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

Lok Sabha Election 2024: 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाने जा रहे।

बुलंदशहर, (हि.स.)। भाजपा कुछ ही महीनो में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग चुकी है। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव का विगुल बजाने जा रहें। पीएम मोदी के इस प्रस्तावित दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरे में प्रधानमंत्री बुलंदशहर में आयोजित कार्यक्रम में मेरठ मंडल को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री का शूटिंग रेंज नवादा के मैदान पर हेलीकॉप्टर से पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे के साथ स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी प्रधानमंत्री की 25 जनवरी को होने वाली जनसभा के स्थल पर पहुंचे और चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल के पास बनाई गई पार्किंग का भी निरीक्षण किया और तैयारियों को लेकर संतोष जताया।

पीएम उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल को देंगे अरबों की सौगात

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से समय निकालकर यहां पर पहुंचा हूं। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को प्रधानमंत्री यहां पहुंच कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल को अरबों की सौगात देंगे। कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन समेत प्रधानमंत्री एक हज़ार करोड़ की लागत से बनने वाले फोर लेन हाई-वे, आयुष अस्पताल, औधोगिक इकाइयों और कमिश्नरेट वाले जिलों से संबंधित विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

सीएम ने प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की

इसके बाद जनसभा स्थल के मंच पर चढ़कर मुख्यमंत्री ने कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. और जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश से व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसभा स्थल का जाएजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने यहां के सभी प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...