नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम जयंती के मौके पर एक बड़ी रैली का आयोजन कर सकती है। राजधानी लखनऊ में इस अवसर पर पार्टी की ओर एस बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ चलो को आह्वान किया है। खबरें हैं कि इस रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल हो सकती हैं।
कार्यक्रम में भारी जमावड़े की उम्मीद
कांशीराम जयंती पर लखनऊ में पुरानी जेल रोड पर बने कांशीराम स्मारक स्थल पर पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन किया है। पार्टी को उम्मीद है कि इस रैली में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिलेगा। रैली में 12 मंडलों से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। संभव है कि मायावती समेत पार्टी के बड़े नेता इस रैली में शामिल हो सकते हैं। बहुजन समाज पार्टी लखनऊ के अलावा बसपा नोएडा और राजस्थान के भरतपुर में भी विशाल रैली का आयोजन करेगी।
चुनावी मौसम में पार्टी सक्रिय
माना जा रहा है कि मायावती कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की रणनीति का ऐलान कर सकती है। जबकि सीटों के लिहाज से देखें तो बहुजन समाज पार्टी जालौन की माधौगढ़ सीट से आशीष पांडेय को पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक़ बसपा आजमगढ़ की दीदारगंज सीट से अबुल कैश, जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर सीट से विनोद मिश्रा और सहारनपुर देहात सीट से फिरोज आफताब के नाम का ऐलान कर सकती है। अगले 50 नामों को लेकर भी चर्चा चल रही है जिनपर आखिरी मुहर लगनी बाकी है।
बात दें कि सूबे के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का आरोप रहा है कि बहुजन समाज पार्टी बीजेपी की बी टीम बनकर चुनावी मैदान पर उतरती है। माना जा रहा है कि मायावती समाजवादी पार्टी के खिलाफ भी अपनी विरोध की आवाज मुखर कर सकती हैं।





