brahmin-swayamsevak-sangh-demands-release-of-innocent-women-in-bikru-case
brahmin-swayamsevak-sangh-demands-release-of-innocent-women-in-bikru-case

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने की बिकरू कांड में निर्दोष महिलाओं को छोड़ने की मांग

बलिया, 21 जून (हि.स.)। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने प्रदेश सरकार से बिकरू कांड में निर्दोष महिलाओं को छोड़ने और घटना की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में आयोजित प्रेसवार्ता में यह बात कही। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने जनपदीय संरक्षक मंडल के सलाह पर बलिया के जिलाध्यक्ष के रूप में अरुण कुमार दूबे के मनोनय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के रूप में मेरे कार्यों को देखते हुए मुझे प्रदेश महासचिव का दायित्व मिला है। इसलिए अपने शेष कार्यकाल के लिए जिला संरक्षक मंडल के सदस्यों की सलाह पर तथा प्रदेश कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद अरुण कुमार दूबे को जिलाध्यक्ष बनाया जा रहा है। साथ ही साथ कार्यकारिणी में आंशिक परिवर्तन करते हुए जिला प्रभारी के रूप में सुधीर कुमार तिवारी, जिला महासचिव के रूप में विष्णु कुमार मिश्र, जिला प्रवक्ता जितेंद्र तिवारी और ब्राह्मण स्वयंसेवक परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष के रूप में टाउन अभिषेक पांडेय का मनोनयन किया जा रहा है। वहीं, जिला संरक्षक दयाशंकर तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि हम विश्वास करते हैं सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों के अनुसार जनपद के विप्र समाज के मान-सम्मान के हित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर संगठन के जिला संरक्षक अरुण कुमार ओझा, मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय, अरुण कुमार ओझा, राघवेंद्र गुड्डू तिवारी आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in