bjp39s-candidate-is-the-gangster-of-cholapur-in-varanasi-sp-alleges
bjp39s-candidate-is-the-gangster-of-cholapur-in-varanasi-sp-alleges

वाराणसी के चोलापुर का गैंगेस्टर है भाजपा प्रत्याशी, सपा ने लगाया आरोप

- हत्या समेत कई मुकदमें में वांछित - शासन से आरोपित का पर्चा निरस्त करने की मांग मीरजापुर, 26 जून (हि.स.)। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रहा भाजपा का प्रत्याशी राजू कन्नौजिया वाराणसी के चोलापुर के गैंगेस्टर का आरोपित है। उसपर हत्या समेत कई संगीन धाराओं में मकदमा दर्ज है। वह चोलापुर के ही एक माफिया का खास है जिसके इशारे पर चुनाव लड़ रहा है। यह आरोप समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने शनिवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लगाया। उन्होंने कहा कि राजू कन्नौजिया मीरजापुर का निवासी नहीं है। वह वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित कटारी गांव का रहने वाला है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाने के लिए उसका नाम जनपद के जमालपुर क्षेत्र की वोटरलिस्ट में दर्ज करा दिया गया है। असल में वह एक बहुत बड़ा अपराधी है। कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसमें हत्या, जानलेवा हमला करने, मारपीट समेत अन्य मामले शामिल है। वह चोलापुर थाने का गैंगेस्टर का आरोपी भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक तो उधार का प्रत्याशी लेकर लड़ा रही है। दूसरे जिले के प्रथम नागरिक के पद पर अपराधी को बैठाने जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपने बारे में जानकारी छिपाने के आरोप में उसका पर्चा निरस्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सपा ने आशा गौतम को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। कहा कि उनके पास 28 से अधिक सदस्य है। जिनके बल पर सपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, मुन्नी यादव, जवाहरलाल मौर्या आदि मौजूद रहे। आशा गौतम ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही आशा गौतम ने पुलिस पर चुनाव में बैठने के लिए धमकाने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस उनके घर रात में जा रही है जिससे वह चुनाव नहीं लड़ सके। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात भी पुलिस उनके घर गई थी और चुनाव नहीं लड़ने का दबाव परिवार के लोगों पर बना रही थी। हालांकि उस समय मैं घर पर नहीं था। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in