भाजपा महिला मोर्चा की अपील, कांवड़ यात्रा पर ना जाए
भाजपा महिला मोर्चा की अपील, कांवड़ यात्रा पर ना जाए

भाजपा महिला मोर्चा की अपील, कांवड़ यात्रा पर ना जाए

नजीबाबाद (बिजनौर), 03 जुलाई (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना आपदा को देखते हुए इस बार श्रद्धालुओं से कांवड़ यात्रा पर नहीं जाने की अपील की है। महिला कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान को लेकर भी चर्चा की। भाजपा महिला मोर्चा की शुक्रवार को नगर अध्यक्ष तनु गोयल के निवास पर बैठक आयोजित हुई। भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पौधरोपण अभियान पर चर्चा की गई और अधिक से अधिक पौधे रोपने का निर्णय लिया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना आपदा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई है। इस कारण श्रद्धालुओं को इस बार कांवड़ यात्रा पर नहीं जाना चाहिए। अगर उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ लेने कोई जाएगा तो वहां का प्रशासन उन्हें 14 दिन के लिए एकांतवास केंद्र में भेज देगा। इस कारणक कांवड़ यात्रा पर कोई भी नहीं जाए और घर पर ही भगवान शिव की पूजा करें। बैठक में विशाल महेश्वरी, महिला मोर्चा की नीतू मेहता, बिंदिया अग्रवाल, जयंती वशिष्ठ, सुविधा भटनागर, वंदना नामदेव आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रिहान अन्सारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in