bjp-made-harshita-singh-daughter-in-law-of-former-minister-candidate-for-the-post-of-zip
bjp-made-harshita-singh-daughter-in-law-of-former-minister-candidate-for-the-post-of-zip

भाजपा ने पूर्व मंत्री की पुत्रवधू हर्षिता सिंह को बनाया जिपंअ पद का उम्मीदवार

फिरोजाबाद, 25 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिये भाजपा पूरी तरह से संक्रिय है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ने पूर्व मंत्री की पुत्रवधू को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। जिससे जिले में सियासी सरगर्मियां तेज हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी प्रत्याशी वार्ड 15 की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षिता सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। हर्षिता सिंह प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ठा0 जयवीर सिंह की पुत्रबधू है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व फिरोजाबाद के जिला प्रभारी दया शंकर सिंह ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर उनके नाम की घोषणा की है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से मुझे प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधु हर्षिता सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिले में मेयर के पद पर पहली महिला के रूप में नूतन राठौर हैं और अब आने वाले समय में अध्यक्ष की कुर्सी पर हर्षिता सिंह को बिठाने के लिए काम किया जाएगा। भाजपा सरकार 'सबका साथ सबका विकास' की भाजपा से काम करने वाली पार्टी है। भाजपा की विचारधारा से हर व्यक्ति प्रभावित है। उन्होंने बताया कि सिरसागंज विधायक हरिअेाम यादव जो कभी सपा के साथ थे, अब प्रसपा के साथ है उन्होंने भी भाजपा को समर्थन देने की बात कही है। हमारी पार्टी के 06 सदस्यों सहित कुल 21 सदस्य हमारे सम्पर्क में है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जिला पंचायत सदस्य हर्षिता सिंह ने कहा कि उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद वह ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करेंगी। सरकार की जो भी योजनायें आयेगी उन्हें प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेगी। उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करेंगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, विधायक सदर मनीष असीजा, विधायक शिकोहाबाद डॉ मुकेश वर्मा, विधायक जसराना रामगोपाल पप्पू लोधी, विधायक टूंडला प्रेम पाल सिंह घनगर, महापौर श्रीमती नूतन राठौर, नानक चंद्र अग्रवाल, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, बीएल वर्मा, अरविंद पचैरी, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता के साथ व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in