back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के भोजन वितरण को सराहा

चित्रकूट,28 मई (हि.स.)। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे व भाजपा नेता जगदीश गौतम ने समाजसेवी/भाजपा नेता शानू गुप्ता के निशुल्क श्रीराम अन्नपूर्णा रसोई से गरीबों को उपलब्ध कराये जा रहे भोजन पैकटों का जायजा लिया। उन्होंने समाजसेवी शानू गुप्ता के कार्यों की सराहना की। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे व भाजपा नेता जगदीश गौतम ने रसोई संचालक/समाजसेवी/राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता के गरीबों को निशुल्क भोजन वितरण के 17वें दिन कार्यों को देखा। लोढवारा, खटिकाना, चमरौडी व छोटा खटिकाना, भौंरी आदि क्षेत्र में जरूरतमन्दों को भोजन दिया गया। भोजन पाकर गरीब तबके के लोग खुश हो जाते हैं। ये कार्य 31 मई तक जारी रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे व भाजपा नेता जगदीश गौतम ने भोजन वितरण भंडारण कार्य में लगे समाजसेवी प्रदीप शिवहरे, शेषू जायसवाल, रुकमणि सेवा संस्थान के संस्थापक अतुल कुमार, गोलू पौहरिया, पंकज गुप्ता, सुनील जायसवाल, संजय सोनी, संतोष गुप्ता, आशीष सोनी, रविराज अग्रहरि, अतुल अग्रहरि, विनोद आर्य और भूखमुक्त भारत की पूरी टीम रोहित, दीपक, वेदिका, अनीता, नीलम, अमन, अनुराग, अंकुर व शुभम तथा रवि गुप्ता व राजाराम की सराहना की। हिन्दुस्थान समाचार/ रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵