राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर भाजपाई शोक में डूबे
राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर भाजपाई शोक में डूबे

राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर भाजपाई शोक में डूबे

हमीरपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हमीरपुर शहर के भाजपा कार्यालय में आयोजित शोकसभा में पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक महोबा के चक्रपाणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, जिला महामंत्री गणेश यादव, महोबा भाजपा जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता, जिला मंत्री व मीडिया प्रभारी किशन व्यास व जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह के अलावा जिला मंत्री रोहित शिवहरे, भाजपा महोबा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी, भाजयुमो जिला मंत्री संचित पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राठ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मनीषा अनुरागी तथा सदर विधायक युवराज सिंह ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उधर सुमेरपुर कस्बे के एक विद्यालय में आयोजित शोक सभा में भाजपा के मंडल प्रभारी जगदीश व्यास, गीता ओमर, एम.खान, अरिमर्दन सिंह, अशोक निषाद, आशीष गुप्ता, भार्गव मिश्रा, शरद सिंह सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने लाल जी टंडन के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। प्रांतीय परिषद के सदस्य जगदीश व्यास ने लालजी टंडन के व्यक्तित्व और जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। भाजपा के जिला मंत्री व सभासद संतराम गुप्ता, सभासद देवेन्द्र पालीवाल, महिला भाजपा की सुनीता शिवहरे, समीना खातून, मीना यादव, रमा देवी व पूनम ने भी शोक व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in