भाजपाइयों ने लालजी टंडन को दी श्रद्धांजलि
भाजपाइयों ने लालजी टंडन को दी श्रद्धांजलि

भाजपाइयों ने लालजी टंडन को दी श्रद्धांजलि

अयोध्या, 21 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को भाजपा कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लालजी टंडन के चित्र पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि लालजी टंडन राजनैतिक जीवन में वह बहुत ही विनम्र व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी माने जाते थे। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनकी स्मृतियां व विचार हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि यूपी में भाजपा को मजबूती प्रदान करने में उनका विशेष योगदान रहा है। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका समपर्ण भाव आज भी स्मृतियों में है। उनके मिलनसार व्यक्तित्व की तारीफ विपक्षी दलों के लोग भी करते थे। पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहनदास ने कहा कि राजनीति में सबसे बेहतर संवाद उनकी व्यवहार में शामिल था। डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि उनका पूरा जीवन जनता व समाज के प्रति समर्पित रहा। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में उनका सानिध्य कार्यकर्ताओं को उर्जा प्रदान करता था। पूर्व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि एक लोकप्रिय जननेता व प्रखर समाजसेवी के रुप में उन्हें सदा याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, वासुदेव मौर्या, राधेश्याम त्यागी, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, अशोका द्विवेदी, दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in