back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा की सरकार गरीबों, युवाओं व किसानों के कल्याण के लिए कर रही है काम : डॉ आरए वर्मा

– अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा,कमल खिलेगा "41 साल पहले की गई अटल जी की भविष्यवाणी सच हुई साबित सुलतानपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा को न सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है। आज देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा या भाजपा गठबंधन की सरकार गरीबों, युवाओं महिलाओं व किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए.वर्मा ने पार्टी के 41वें स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ये बातें कहीं। श्री वर्मा ने कहा कि पार्टी के गौरवशाली यात्रा के आज 41 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की यात्रा एक लंबी यात्रा रही है। छह अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद पार्टी का पहला अधिवेशन दिसंबर 1980 में मुंबई में हुआ था। इस अधिवेशन में भाजपा के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।’ 41 साल पहले की गई अटल जी की ये भविष्यवाणी आज सच साबित हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपना 41वां स्थापना दिवस 26 मण्डल केन्द्रों, 45 जिला पंचायत वार्डो एवं 2000 से अधिक बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर समारोहपूर्वक मनाया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति सदस्य सहित पार्टी पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया। नगर व भाजपा कार्यालय पर भी साज-सज्जा के साथ पार्टी का नया ध्वज जिलाध्यक्ष की उपस्थित में फहराया गया।तत्पश्चात जिला, नगर व मण्डल कार्यालयों पर एलईडी, टीवी व कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का वर्चुअल संबोधन सुना गया। जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए.वर्मा की अगुआई व नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में भाजपाइयों ने डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। सुपर मार्केट स्थित बीजेपी नगर कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बीजेपी अध्यक्ष जेपी. नड्डा का वर्चुअल संबोधन एलईडी के माध्यम से सुना गया। हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵