back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गरीबों-मजदूरों के साथ है केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार : चंद्रिका उपाध्याय

चित्रकूट, 09 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार को उत्तर प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत हितलाभ वितरण एवं राज्य समाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल का ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, बांदा/चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने शुभारंभ के दौरान आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत अंशु रावत, देवनाथ कमलेश, राकेश एवं श्रीमती अनीता देवी आदि पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार कोरोना संकट के दौर में गरीबों और मजदूरों के साथ है। सरकार द्वारा फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराने के साथ-साथ गरीबों और मजदूरों के जीवकोपार्जन का इंतजाम कर रही है। वही, बांदा-चित्रकूट सांसद आर. के. सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाएं कोरोना संकट से जूझ रहे गरीबों और मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रही है। आज मजदूरों को आर्थिक मदद कर योगी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राज कुमार त्रिपाठी, सहायक श्रम आयुक्त श्रीमती सुमन सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दुष्यंत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि इस योजना में धोबी दर्जी माली मोची नाई, बुनकर, कोरी जुलाहा रिक्शा चालक घरेलू कर्मकार कूड़ा बीनने वाले कर्मकार हाथ ठेला चलाने वाला फुटकर सब्जी फल फूल विक्रेता चाय चाट ठेला लगाने वाले, फुटपाथ व्यापारी, कुली, जनरेटर लाइट उठाने वाले, कैटरिंग में कार्य करने वाले, फेरी लगाने वाले, मोटर साइकिल साइकिल मरम्मत करने वाले, मैरिज कर्मकार,परिवहन में लगे कर्मकार, ऑटो चालक, सफाई कामगार ढोल बाजा बजाने वाले, टेंट हाउस में काम करने वाले, मछुवारा, तांगा बैल गाड़ी चलाने वाले, अगरबत्ती बनाने वाले, गाड़ीवान, घरेलू उद्योग मेला के मजदूर, भरभूजे, पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी,बत्तख पालन में लगे कर्मकार, दुकानों में काम करने वाले मजदूर, खेतिहर कर्मकार, चरवाहा, दूध देने वाले, नाव चलाने वाला नाविक, नट-नटनी, रसोईया, हड्डी बीनने वाले, समाचार पत्र बांटने वाले, ठेला मजदूर, दरी, कंबल, जरी, जरदोजी, चिकनकार्य, मीट शॉप व पोल्ट्री फार्म पर कार्य करने वाले, डेरी पर कार्य करने वाले श्रमिक एवं कांच की चूड़ी एवं अन्य कांच उत्पादों में स्वरोजगार करने वाले कर्मकारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵