BJP Candidates List 2024: लोकसभा के लिए BJP की पहली लिस्ट में 195 नाम, उत्तर प्रदेश इन 51 लोगों को मिली कमान

BJP Candidates List 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 195 उम्मीदवारों के नामों की आज पहली सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने यूपी की 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
BJP Candidates List 2024
BJP Candidates List 2024Raftaar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 195 उम्मीदवारों के नामों की आज पहली सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने यूपी की 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। बीजेपी द्वारा जारी इस सूची में पहला नामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रखा गया है। जो अपने पूरानी लोकसभा सीट वाराणसी से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहें है। इसके साथ पार्टी ने लखनऊ से राजनाथ सिंह को और अमेठी से स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा की पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों को मिली जगह

भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अपनी पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतारने का एलान किया है। हम यहां आपको उत्तार प्रदेश भाजपा द्वारा जारी सभी नामों के विषय में बताने जा रहें है। भाजपा की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के कैराना से प्रदीप कुमार, मुजफ्फनगर से संजीव कुमार बालियान, रामपुर से घनश्याम लोधी, संभल से परमेश्वर लाल सैनी, गौतम बुद्ध नगर से महेश शर्मा, बुलंदशहर से भोला सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल, फतेहपुर से राज कुमार चाहर, एटा से राजू भैया, शाहजहांपुर से अरुण कुमार,

सागर खीरी से अजय मिश्रा टेनी

सागर खीरी से अजय मिश्रा टेनी, सीतापुर से राजेश सिंह, हरदोई से जयप्रकाश रावत, मिश्रिख से अशोक कुमार रावत, उन्नाव से साक्षी महाराज, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृ‍ति ईरानी, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत, इटावा से रामशंकर कठेरिया, कन्नौज से सुब्रत पाठक, जालौन से भानु प्रताप, झांसी से अनुराग शर्मा, बांदा से आरके सिंह पटेल, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, फैजाबाद से लल्लू सिंह, अंबेडकर नगर से रितेश पांडेय, गोंडा से कीर्तवर्धन सिंह, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, संतकबीर नगर से प्रवीण कुमार निषाद, गोरखपुर से रविकिशन शुक्ला, लालगंज से नीलम सोनकर, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को भाजपा ने टिकट दिया है।

BJP Candidates UP
BJP Candidates UPraftaar

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in