back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी सरकार के फैसले से बड़ी राहत, कोरोना वैक्सीन के लिए अब सीएससी में होगा पंजीयन

चित्रकूट, 21 मई (हि.स.)। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जिला प्रबंधक मनीष सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले के बाद अब सीएससी के माध्यम से आम जनता को बैंकिंग, इंस्योरेंश, आधार, इलेक्ट्रिसिटी, एजुकेशन आदि सुविधाओं के साथ वैक्सीन लगवाने को ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है।ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा सकें। शुक्रवार को सीएससी प्रबंधक मनीष सिंह ने बताया कि वैक्सीन पंजीकरण आसानी से होता है। एक आईडी व एक मोबाइल नम्बर पर चार लोगों को जोड़ा जा सकता है। पंजीकरण के बाद कोई भी आसानी से अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में सुविधानुसार वैक्सीन लगवा सकता है। सीएससी से पंजीकृत लोगों को टीकाकरण के बाद सीएससी डिजिटल सार्टीफिकेट भी देता है। जिले में अभी तक 791 सीएससी केन्द्रों के सापेक्ष 2500 पंजीयन हो चुके हैं। लोगो के बीच जानकारी के अभाव से लोग पंजीयन से कतरा रहे हैं। अभी तक जिले से पांच हजार से भी भी ज्यादा पंजीयन हो चुके होते। उन्होंने बताया कि एक मोबाइल और पहचान पत्र लेकर कोई भी व्यक्ति सीएससी में जाकर कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण करा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/ रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵