back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, सारे सरकारी इंतज़ाम हुए फेल; बेटे ने खुद बचाई पिता की जान

Uttar pradesh: ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था ने उत्तर प्रदेश ही नही अपितु पुरे भारत की ख्याति को विश्व पटल पर खराब करने की कोशिश की है। पर्यटक के बेटे ने खुद अपने प्रयास से बचाई अपने पिता की जान।

आगरा, रफ्तार डेस्क। ताजमहल में खुली सरकारी इंतज़ाम की पोल। ताजमहल में घूमने पहुंचे पर्यटक को आया दिल का दौरा। जिसके बाद वहां माहौल बहुत ही चिंताजनक हो गया था। हैरानी की बात तो यह है कि आसपास खड़े पुलिसकर्मी और सुरक्षा में तैनात जवानो ने भी उनकी मदद नहीं की। वहीं अचेत पड़े पिता को फौजी बेटे ने अपनी सेना में मिली ट्रेनिंग की मदद से बड़े ही सूझ-बूझ से एक घंटे के कड़े संघर्ष के बाद बचा लिया।

बेटे ने बचाई पिता की जान

दुनिया के सातवें अजूबे (ताजमहल) के सुरक्षा की पोल बुधवार को सबके सामने आई। ताजमहल का दिदार करने आये दिल्ली के पर्यटक रामराज को अचानक से दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वे बेहोश हो गए। पास खड़े सुरक्षाकर्मी मूक दर्शक बनकर यह सब घटना देखते रहें। गनीमत रही कि बेहोश पड़े रामराज के बेटे एक फौजी है, जिन्होंने अपने फ़ौज से मिली ट्रेनिंग का प्रयोग कर अपने पिता की जान बचा ली। जिसके बाद वे पर्यटक को सदर स्थित मिलट्री हॉस्पिटल ले गए।

ताजमहल में प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाओं का अभाव

यह ताजमहल प्रशासन की कोई पहली लापरवाही नहीं है। ऐसी ही लापरवाही के कारण पूर्व में फ्रांस की महिला पर्यटक को समय पर इलाज न मिलने के कारण उसको अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। एक बार फिर से ताजमहल में पर्यटको की प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

ताजमहल प्रशासन की बड़ी लापरवाही

पूर्व में लापरवाही से हुई फ्रांस की महिला की मौत के कारण ताजमहल प्रशासन कुछ समय के लिए सख्त रहा, लेकिन समय जैसे जैसे बीतता रहा। ताजमहल प्रशासन ने फिर से लापरवाही शुरू कर दी। जिसका परिणाम सबके सामने है।

यह घटना ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

मीडिया में चल रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पर्यटक के बेटे ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की , जिसमे वह सफल रहे। ताजमहल की यह घटना देश ही नहीं विदेशो में भी ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाएगी और दुनिया के सातवे अजूबे की ऐसी सुरक्षा व्यवस्था पूरे भारत के लिए शर्मनाक है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...