bharatiya-kisan-union-demonstrated-and-handed-over-demand-letter-to-sdm
bharatiya-kisan-union-demonstrated-and-handed-over-demand-letter-to-sdm

भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

कासगंज, 26 जून (हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए काले कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर एक मांग पत्र एसडीएम को सौंपा है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष संजय प्रजापति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे यहां धरना प्रदर्शन किया जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृष कानून बनाए हैं वह काले कानून हैं उन्हें तत्काल वापस लिया जाए इसके अलावा एमएसपी पर फोर्स नियम निर्धारित कर लागू किया जाए। संगठन के जिला संरक्षक भगवान सिंह राघव कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ अन्याय को बंद करें, इंदिरा गांधी द्वारा घोषित इमरजेंसी की पुनरावृत्ति ना करें, अघोषित इमरजेंसी ना लगाएं। इसके लिए केंद्र सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी। विशाल यादव ने कहा केंद्र सरकार होश में आए अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें। कुमरपाल यादव, यशपाल गौतम ने कहा की सरकार अपना तानाशाही रवैया बदले अन्यथा सरकार को खमियाजा भुगतना पड़ेगा। युवा जिलाध्यक्ष रमन साहू ने कहा यह सरकार किसान विरोधी सरकार है इसका उपचार आगामी चुनावों में किया जाएगा। किसानों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। मौके पर कृष्णा यादव, गुरचरण, जवाहर यादव, अवनीश यादव, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, सतनाम सिंह, बंटी सिंह सोलंकी, यशपाल गौतम, सुरेश यादव, विपिन शर्मा, वीरेंद्र सिंह, राकेश प्रजापति, नरसिंह राठौर, बीरेंद्र सिंह शाक्य, राजीव प्रजापति, बिपिन श्रीवास्तव, प्रवेश साहू, ठाकुर ब्रह्मपाल सिंह मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in