become-a-volunteer-in-the-corona-era-participate-in-the-happiness-and-sorrow-of-the-public-mohit-beniwal
become-a-volunteer-in-the-corona-era-participate-in-the-happiness-and-sorrow-of-the-public-mohit-beniwal

कोरोना काल में स्वयंसेवक बनें जनता के सुख-दुख के भागीदारी: मोहित बेनीवाल

मेरठ, 06 जून (हि.स.)। भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हो या संघ के स्वयंसेवक कोरोना काल में जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख के साझीदार रहे हैं। जबकि पूरे कोरोना काल मैं विपक्षी पार्टियों के मुखिया अपने घरों में कैद रहकर ट्विटर-ट्विटर खेल रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि पार्टी की वर्चुअल बैठक लगातार हो रहा है। ’सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम में कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है हमने सेवा ही संगठन के माध्यम से विषम परिस्थितियों में भी जनता की सेवा की हैबड़े-बड़े धनी देश घुटनों पर आ गए और हमारा कार्यकर्ता लगातार सेवा कार्य कर रहा है। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र में अध्यक्ष के निर्देश पर 25 अप्रैल से कार्य शुरू किया। जनता की सेवा के लिए प्रत्येक जनपद में कॉल सेंटर स्थापित किए। 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच 12820 कॉल आई, जिसमें 6500 से ज्यादा समस्याओं का निस्तारण किया गया। 3086 भोजन में राशन किट वितरित किए गए। 01 से 31 मई तक 60 हजार 120 काॅल आई। इस दौरान 1826 रोगियों की सहायता की गई। इस दौरान 115273 भोजन पैकेट और राशन किट वितरित की गई। 149494 दवा काढा और स्टीम मशीन का वितरण किया गया। रोगियों के लिए 1627 बार एंबुलेंस सेवा प्रदान की। रामपुर जिले में संगठन के द्वारा 50 ऑक्सीजन सिलेंडर का ऑक्सीजन बैंक चलाया गया। मुरादाबाद महानगर में 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रोगियों को सेवार्थ दिए गए। पूरे पश्चिम क्षेत्र में 10 हजार वेपराइजर मशीन संगठन के द्वारा रोगियों को उपलब्ध कराई गई। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in