back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

समाजसेवियों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी व न्याय की मांग को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ को सौंपा ज्ञापन

जमीनी विवादों को लेकर बाराबंकी के दबंग हत्यारों ने गरीब परिवार के गोविन्द की निकाली आंखे और काटा गुप्तांग।

लखनऊ- बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ज्ञानखेड़ा गांव में हुई गोविंद की हत्या के मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नेशनल नीड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल आज अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद अरविन्द विश्वकर्मा ने बताया कि बीते 20 अगस्त 2024 को ज्ञानखेड़ा गांव में गोविन्द की नृशंस हत्या कर दी गई थी।

हत्यारों ने गोविन्द की आंख निकाल ली, गुप्तांग काट दिया। यह हत्या निर्भया काण्ड की याद दिला रही है जो कानून व्यवस्था पर करारा तमाचा है। उन्होंने बताया कि चार हत्यारों में तीन की गिरफ्तारी तो हो गई परन्तु एक नामजद जो पेशेवर अपराधी है की गिरफ्तारी में स्थानीय पुलिस हीलाहवाली कर रही है। यही कारण है कि वांछित की गिरफ्तारी के लिये अपर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपना पड़ा। 

और हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ को ज्ञापन सौंपते अरविंद ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ से मिलकर उपरोक्त आरोपों की गिरफ्तारी की मांग की गई और साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा की भी मांग की गई।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी शेषनाथ शर्मा, दीपक आर विश्वकर्मा, शंकर यदुवंशी, कमलेश विश्वकर्मा, पारसनाथ विश्वकर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, मोनू आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में BJP विधायक को जनता ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सामने आई ये वजह

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को लोगों ने पुलिस के सामने ही दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...