Badaun Double Murder: बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार; वीडियो जारी कर खुद को बताया बेगुनाह

Uttar Pradesh News: बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी साजिद के भाई जावेद को आज पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है।
Accused Javed arrested from Bareilly 
Badaun Double Murder
Accused Javed arrested from Bareilly Badaun Double MurderRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो बच्चों की निर्मम बच्चों के हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को यूपी पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। जावेद मुख्य आरोपी साजिद का भाई है। साजिद की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है। वही जावेद घटना के बाद फरार हो गया था।

जावेद से राज उगलवाएगी पुलिस

इस हत्याकांड के बाद दूसरा आरोपी जावेद घटनास्थल से फरार हो गया था। उसने अपना फोन भी बंद कर दिया था। पुलिस ने आज बरेली से जावेद को गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस इस बात का जावेद से पता करेगी कि आखिर क्यों साजिद ने दोनों बच्चों की निर्मम हत्या की। इस बात का खुलासा पुलिस जावेद से करेगी।

जावेद का वीडियो वायरल

जावेद की गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो वायरल हुआ है इस वीडियो में उसने कहा कि हत्याकांड वाले दिन जब वो घटनास्थल पर बदायूं पहुंचा तो बहुत भीड़ देखा। लोगों ने मुझे फोन करके बताया कि तुम्हारे भाई ने मर्डर कर दिया है। मेरे पास रिकोर्डिंग है। इस बात से में डर गया था। मैं दिल्ली चला गया था वहां से मैं बरेली आया। मुझे पुलिस के सामने सरेंडर करना है।

साजिद ने किया डबल मर्डर

पुलिस ने कहा है कि आरोपी साजिद एक नाई है, जिसे पुलिस ने तब मार गिराया जब उसने अपना पीछा कर रही पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मृतकों के पिता विनोद सिंह की शिकायत के आधार पर दो लोगों साजिद और जावेद के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। विनोद सिंह के दो बेटों आयुष 13 साल और हनी 6 साल की 19 मार्च की शाम तकरीबन 7:30 बजे साजिद ने घर की छत पर चाकू मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से पूरे देश में आक्रोश का माहौल हो गया। बच्चों के माता-पिता सहित प्रत्येक नागरिक न्याय की मांग कर रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in