bad-smell-spread-from-millions-of-dead-fish-administration-started-cleaning-campaign
bad-smell-spread-from-millions-of-dead-fish-administration-started-cleaning-campaign

लाखों मरी मछलियों से फैली दुर्गंध, प्रशासन ने शुरू कराया सफाई अभियान

बांदा, 02 जून (हि.स.)। शहर के प्राचीन तालाब छावी तालाब में लाखों की तादाद में जहरीले पानी की वजह से मरी मछलियों से दुर्गंध फैलने लगी है। जिसकी सफाई के लिए प्रशासन ने नगर पालिका कर्मचारियों को लगाया है जो मृत मछलियों को पानी से निकाल कर मिट्टी में दफन कर रहे हैं। बताते चलें कि, बुधवार को सवेरे शहर के छावीतालाब में लाखों की तादाद में मछलियां पानी में उतरा गई और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई।इसके बाद मरी हुई मछलियों से दुर्गंध फैलने लगी। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्त और क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर नगर पालिका सफाई कर्मचारियों के माध्यम से मरी हुई मछलियों को निकलवा कर एक गड्ढे में दफन कराने का काम शुरू कराया। बताया जा रहा है कि, इन मछलियों की मौत तालाब का पानी जहरीला होने के कारण हुई है। मछलियों की मौत से पूरे इलाके में बदबू फैल गई स्थानीय लोगों के द्वारा पूरे मामले की जानकारी जिला प्रशासन व नगर पालिका को दी गई। जानकारी के बाद नगर पालिका के द्वारा तालाब की सफाई करने के लिए कर्मचारी भेजे गए। दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट और सी ओ सिटी ने तालाब का निरीक्षण किया और नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्देशित किया तब मृत मछलियों को तालाब से निकाल कर दफनानें का काम शुरू हुआ। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह जब हम लोगों को अजीब सी बदबू आती समझ में आई तो जा कर देखा गया । जब तालाब के पास जा कर देखा तो सभी के होश उड़ गए। क्योकि तालाब में लाखों की तादाद में मछलियां मरी हुई पानी में तैर रही थी। लोगों ने यह भी बताया कि यह घटना तलाब के दूषित पानी की वजह से या फिर किसी केमिकल की वजह हुई है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन इसका पता लगाने में लगा हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in