back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आतंकियों के निशाने पर था अयोध्या और वाराणसी, स्लीपर मॉड्यूल से प्‍लान फेल, बड़ा हादसा टला

दिल्ली ब्लास्ट के बाद गिरफ्तार आतंकियों से बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों मुताबिक, आतंकियों ने अयोध्या में विस्फोट की योजना बनाई थी और गिरफ्तार शाहीन ने अयोध्या के स्लीपर मॉड्यूल को सक्रिय कर रखा था।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। हर राज्‍य और शहरों के चौक चौराहे पर कड़ी चेकिंग और निगरानी की जा रही है। इस धमाके के बाद जांच के दौरान गिरफ्तार आतंकियों से महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जो मामले की गंभीरता और संभावित साजिश की दिशा उजागर करती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों के मॉड्यूल ने उत्तर प्रदेश के मंदिरों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। विशेष रूप से अयोध्या और वाराणसी उनके प्राथमिक लक्ष्य थे।

आतंकियों के निशाने पर था अयोध्या

सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने अयोध्या में भी विस्फोट की योजना बनाई थी। गिरफ्तार शाहीन ने अयोध्या के स्लीपर मॉड्यूल को सक्रिय कर रखा था। लेकिन घटनाओं को अंजाम देने से पहले ही विस्फोटक बरामद कर लिए गए और पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी।

जल्दबाजी में हुआ ये धमाका 

सूत्रों के मुताबिक, लाल किला में ब्लास्ट की योजना नहीं थी। जांच में पता चला कि विस्फोटक में टाइमर या किसी अन्य साधन का इस्तेमाल नहीं हुआ, यह जल्दबाजी में किया गया था। आतंकियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनका मॉड्यूल अस्पताल और भीड़-भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाना चाहता था।

दिल्‍ली के लाल किले के पास हुआ था ब्लास्ट

दरअसल, 10 नवंबर की शाम करीब 7 बजे दिल्ली के लाल किले के पास एक कार ब्लास्ट हुआ, जिसमें 12 लोग मारे गए और 20 से ज्यादा घायल हुए। ब्लास्ट से आसपास के कई वाहन भी प्रभावित हुए। इस घटना के बाद देशभर में छापेमारी की गई और कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में तीन प्रमुख संदिग्ध हैं। डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील अहमद डार और डॉ. उमर। रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके के समय डॉ. उमर की मौत होने की आशंका है, जबकि डॉ. मुजम्मिल और डॉ. अदील अहमद डार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵