back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की याचिका खारिज

वाराणसी, 08 मार्च (हि.स.)। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सोमवार को सुनवायी के दौरान सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) आशुतोष तिवारी की अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुकदमा में प्रार्थनापत्र देकर वादमित्र के रूप में पक्षकार बनाने की अपील की थी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पक्ष था कि काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से इस मामले में न्यायालय में ठीक से पैरवी नहीं हो पा रही है। जिसके कारण उन्होंने न्यायालय में मंदिर पक्ष से वादमित्र बनने के लिए अपील दाखिल की है। अदालत में सुनवाई के दौरान प्राचीन मूर्ति स्वयंभू देवता ज्योतिलिंग भगवान विशेश्वर के अधिवक्ता विजय शंकर रस्तोगी ने अपना पक्ष रखते हुए न्यायालय से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की याचिका खारिज करने की अपील की थी। इस मामले में पक्ष रखने के लिए ज्ञानवापी मस्जिद पक्ष के वकील और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के वकील ने अपना पक्ष रखने के लिए न्यायालय से समय मांगा था। सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) आशुतोष तिवारी की अदालत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अधिवक्ता का पक्ष रहा कि प्रतिनिधित्व वाद में कोई भी व्यक्ति पक्षकार बन सकता है। वादी (देवता) पक्ष का बेहतर प्रतिनिधित्व हो और भक्तों को जल्द पूजा-पाठ का अधिकार मिले। उन्होंने न्यायालय में कहा कि श्रीरामजन्मभूमि मुकदमा मामले में भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पक्षकार रहे और अदालत में उनकी ओर से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए थे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का यूटर्न! पहले कहा गिरफ्तारी के लिए तैयार, अब हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इलाहाबाद...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...