back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इटावा-कानपुर हाइवे पर मवेशी से टकराई कार, तीन की हालत गंभीर

इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार सोमवार की सुबह आवारा मवेशी से टकराकर हदासे का शिकार हो गई।

औरैया, एजेंसी। इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार सोमवार की सुबह आवारा मवेशी से टकराकर हदासे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में तीन कार सवार गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को एम्बुलेंस से पास के सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिले के करहल निवासी आदेश कुमार (40) पुत्र मोहर सिंह अपनी पत्नी ओमवती देवी (30) व रिश्तेदार विमला (65) पत्नी शिवराज को लेकर किसी कार्यक्रम में गये थे। सोमवार की भोर सुबह वह कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अनंतराम टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे, वैसे ही उनकी तेज रफ्तार कार हाईवे पर आए एक आवारा गौवंश से जा टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये और उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए। घटना देख आसपास के लोग पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...