back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्मृति ईरानी के घर पहुंचेंगे लगभग 20 हजार लोग, केंद्रीय मंत्री आज अमेठी के नए घर में कर रहीं है प्रवेश

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के मेदन मेवई में बने अपने नए घर में आज ग्रह प्रवेश किया। ग्रह प्रवेश के दौरान लगभग 20 हजार लोगों के खाने व्यवस्था की गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेठी की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अपने नए घर में ग्रह प्रवेश किया। ग्रह प्रवेश के कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने लगभग 20 हजार लोगों को आमंत्रित किया था। इसमें उनके संसदीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ साथ बीजेपी के कई नेता भी शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत 10 मंत्री के शामिल होने की भी खबर मिली है। आपको बता दें कि स्मृति ईरानी के नए घर की पूजा अर्चना बुधवार से शुरू हो गई थी। जो आज दोपहर 12 बजे तक समाप्त हुई। इसके बाद ही स्मृति ईरानी परिवार सहित नए घर में प्रवेश की।

बीजेपी नेता होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता से एक बार वादा किया था कि यह इनका संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि इनका घर है और आने वाले समय में यहां वह एक नया घर बनाकर भी रहेंगी। अब उनका घर बनकर तैयार है। दरअसल अमेठी के मेदन मवई गांव में स्मृति ईरानी ने अपना नया घर बनवाया है। केंद्रीय मंत्री ने गृह प्रवेश कार्यक्रम में अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया है। साथ ही भाजपा के नेताओं के भी शामिल होने की खबर है। गृह प्रवेश के कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन चौधरी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंत्री धर्मपाल सैनी, स्वतंत्र देव सिंह अमेठी के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र के अलावा बड़ी संख्या में विधायक और एमएलसी नेता शामिल हो सकते हैं। वहीं कार्यक्रम में लगभग 20 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है।

कैसा है नया घर?

स्मृति ईरानी ने अमेठी में जो नया घर बनवाया है। उसमें सर्वेंट रूम ,गेस्ट रूम और कांफ्रेंस रूम सहित कुल 6 कमरे है। जहां चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सके। स्मृति ईरानी का घर 14 बिस्वा की जमीन पर बना हुआ है। 26 साल बाद किसी अमेठी सांसद का घर बना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...