एक दर्जन ग्राम पंचायत अधिकारियो से नाराज सत्तादल के नेता, हटाये जाने की चर्चा तेज
उन्नाव, 28 जनवरी (हि.स.)। पुरवा विधानसभा क्षेत्र के विकास खंडो में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारियो व कार्मिकों को लेकर सत्ता दल के नेताओं में असंतोष व्याप्त हैं। सत्ता पक्ष के नेता उक्त कर्मियों पर शासकीय कार्यो में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। पुरवा विधानसभा क्षेत्र के हिलौली,पुरवा,बिछिया तथा असोहा विकासखंड में कार्यरत लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायत अधिकारियों पर सत्ता पक्ष के नेताओं का आरोप है कि वह सरकार की नीतियों के खिलाफ काम कर रहे हैं। इसको लेकर जहाँ जनप्रतिनिधियों में भी असंतोष है। वही चर्चा यह भी है। पंचायत चुनाव में अपने चहेतों को चुनावी वैतरणी सहज रूप से पार कराया जा सके। सूत्रों की माने तो एके दर्जन ग्राम पंचायत अधिकारी सत्ता पक्ष के नेताओं के लिए किरकिरी बने हुए है। वही एक चर्चित ग्राम पंचायत अधिकारी जिसपर सोलर लाइट घोटाले का बड़ा आरोप है। उसपर सत्ता दलीय पदाधिकारी नज़रे इनायत किये हुए हैं। सवाल यह उठता है कि अगर सरकारी कर्मचारी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य नही कर रहे है। तो उन पर कार्यवाही होनी चाइये। तबादला इसका विकल्प नहीं है। वही, आधा दर्जन विकासखंड कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों पर भी कार्यवाही की गाज गिरने वाली है। कंप्यूटर ऑपरेटर व सफाई कर्मचारी निशाने पर है। वही एक एडीओ पंचायत बदले जा सकते हैं। उधर, इसकी भनक लगते ही अधिकारियों के कारख़ास को हटने वाले कर्मचारियों के स्थान पर तैनात करने को लेकर भी माथापच्ची चल रही है। सूत्रों की माने तो इसी सप्ताह इन कर्मचारियों को नई तैनाती मिल सकती हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अरुण कुमार दीक्षित-hindusthansamachar.in