back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सम्मानित हुई स्टेट हॉकी टीम में चयनित कुशीनगर की अंजू

-देश की समृद्धि के बेटियों की शिक्षा जरूरी-रजनीकांत कुशीनगर, 22 मार्च (हि. स.)। यूपी महिला जूनियर हॉकी टीम की सदस्य अंजू झारखंड के सिमडेगा में आयोजित सब जूनियर नेशनल हॉकी टूर्नामेंट खेलकर सोमवार को कुशीनगर पहुंची तो लोगों ने जमकर स्वागत किया। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी सहित दर्जनों लोगों ने अंजू को फूल-माला, बुके व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अंजू शहीद भगत सिंह नगर (अनिरूद्धवा) की निवासी है। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि देश की समृद्धि के लिए बेटियों की शिक्षा बहुत जरूरी है। आज बालिकाएं सेना, खेल, प्रशासन, पुलिस सभी क्षेत्रों में आगे जा रही हैं। विधायक के कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि यूपी महिला जूनियर हॉकी टीम में चयनित अंजू अब पूरे देश में खेलेगी। अंजू ने राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों में इस बेटी ने परिश्रम के बल पर यह सिद्ध कर दिया है कि बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहराने में सक्षम हैं। विधायक सहित सभी ने अंजू के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। माता-पिता, कोच को उन्होंने साधवाद देते हुए अंजू के मंगलमय भविष्य की कामना की। माता-पिता कोच को दिया श्रेय अंजू यादव वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर की कक्षा आठ की छात्रा है। सम्मान के लिए अंजू ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि सब जूनियर नेशनल हॉकी टूर्नामेंट के लिए उसका चयन 17 व 18 मार्च को बनारस शिविर में हुआ था। उसके बाद वह खेलने झारखंड चली गई। अंजू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व व मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब कुशीनगर में कोच जवाहरलाल, गुड्डू गुप्त, मंगेश चंद को दिया। अंजू ने हॉकी खेलने की शुरुआत बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के खेल मैदान से किया था। इस मैदान पर आयोजित महिला हॉकी प्रतियोगिताओं से उसे खेलने की प्रेरणा मिली। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

SIR में बड़ा खेल! कुशीनगर में बीजेपी विधायक के भाई ग्राम प्रधान समेत 100 से ज्यादा लोगों के वोट कटे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुशीनगर में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जहां मतदाता...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...