anita-the-first-auto-driver-of-the-metropolis-honored-with-rani-laxmibai-award
anita-the-first-auto-driver-of-the-metropolis-honored-with-rani-laxmibai-award

रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से सम्मानित हुई महानगर की पहली ऑटो चालक अनीता

झांसी,10 जून(हि.स.)। कांग्रेस जिला व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष यूथुप जैन पिंकी की अध्यक्षता में झांसी की प्रथम महिला ऑटो चालक को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ उपस्थित रहे। प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि बहन अनीता चैधरी ने झांसी की महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है उन्होंने आत्मनिर्भरता की ओर जो कदम बढ़ाया है वह महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण है। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि अनीता चौधरी ने एक साहसिक कदम उस दिशा में बढ़ाया है, जिसमें अभी तक केवल पुरुषों का वर्चस्व रहा है और प्रथम महिला ऑटो चालक का गौरव झांसी महानगर में उन्होंने प्राप्त किया और संपूर्ण नारी शक्ति को उसका एहसास दिलाया। अपने अध्यक्षीय भाषण में युथुप जैन पिंकी ने कहा कि अनीता चौधरी ने साबित कर दिया कि उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता और निर्भीकता को अपने जीवन में आत्मसात किया है और अपने परिवार को चलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सभी झांसी वासियों को उन पर गर्व है। इस अवसर पर अखिलेश गुरुदेव ,रवि दुबे , अब्दुल समद, संतोष महाराज बालाजी मंडल मुन्नालाल पूर्व अध्यक्ष बालाजी मंडल फिरोज मलिक,नीता अग्रवाल, मीना आर्या, आबिदा बेगम, जितेंद्र भदोरिया, गिरजा शंकर राय युवराज सिंह, सचिन श्रीवास, राकेश अमरया आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in