back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मतपत्र की गड़बड़ी की वजह से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पत्थरबाजी

मऊ, 29 अप्रैल (हि.स)। घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के अमिला प्राथमिक विद्यालय पोलिंग बूथ पर मतपत्र खत्म हो जाने पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा।आक्रोशित ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पुलिस पर पत्थर फेंके जिसमें सीओ की गाड़ी का शीशा समेत कई गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी फोर्स बल पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया। उस मतदान केंद्र पर 14 और 15 दोनों वार्ड का मतदान अलग अलग होना चाहिए था। ग्रामीणों ने पीठासीन अधिकारी के ऊपर जबरदस्त लापरवाही का आरोप लगाया। वार्ड नंबर 14 का ही बैलट पेपर से कराया जा रहा था और एक ही मत पेटी में डाला जा रहा था जबकि 14 वार्ड का बैलेट पेपर खत्म हो गया तो 15 वार्ड का बैलेट पेपर इस्तेमाल होने लगा। दोनों वार्ड का मतदान एक ही बूथ में होने के कारण चुनाव चिन्ह बदल गया। जिसकी शिकायत मतदाताओं ने पीठासीन अधिकारी से किया। पीठासीन अधिकारी ने उल्टे मतदाताओं को फर्जी वोटिंग के आरोप में पुलिस से बाहर करवा करबल प्रयोग करवा दिया है। उस भगदड़ में 11 लोग घायल होगये जिसमे 4 महिलाएं भी शामिल है । उग्र ग्रामीणों ने घटना के बाद चक्का जाम कर दिया। घंटो जद्दोजहद के बाद पुलिस के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। टेलीफोन पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पीठासीन अधिकारी के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया उसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस की एक गाड़ी पर पथराव किया गया वह अन्य कुछ गाड़ियों पर भी किया गया। ग्रामीणों ने मत पेटी को जमा करने से मना कर रहे थे लेकिन हम लोगों द्वारा आश्वासन के बाद की मत पेटी को जमा करने दिया जाए । शुक्रवार को एसडीएम घोसी द्वारा जांच करवाया जाएगा। अगर जांच में पीठासीन अधिकारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही चुनाव को निरस्त कर चुनाव आयोग द्वारा पुनह मतदान कराने का प्रक्रिया किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार / वेद नारायण

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश में रॉक सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट के दौरान हमला, पत्थरबाजी से मची अफरातफरी, 20 लोग घायल

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश के फरीदपुर में शुक्रवार रात रॉक स्टार जेम्स (नागर बाउल) के कॉन्सर्ट के दौरान हिंसा भड़क उठी। यह कार्यक्रम...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...