back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री रविन्द्र जायसवाल के बयान से नाराज अधिवक्ताओं ने डीएम पोर्टिकों में प्रदर्शन किया

वाराणसी, 02 जून (हि.स.)। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल के बयान से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी डीएम पोर्टिको में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं ने कहा कि राज्यमंत्री ने अधिवक्ता विरोधी बयान दिया है। अधिवक्ताओं ने बयान वापस लिए जाने की मांग कर साथी अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा पर भी नाराजगी जताई। उधर, सोशल मीडिया में भी अधिवक्ताओं की गैर मौजूदगी में बैनामा किए जाने के बयान को लेकर अधिवक्ता लगातार राज्यमंत्री पर हमला बोल रहे है। पिछले दो दिनों से निबंधन कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमें को लेकर भी आक्रोश बढ़ रहा है। महानिरीक्षक निबंधन की तहरीर पर कैंट थाने में सौ अधिवक्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसको लेकर बनारस बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी नाराजगी जता रहे है। राज्यमंत्री ने प्रेस वार्ता कर रखा अपना पक्ष अधिवक्ताओं के निशाने पर आये राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बुधवार को गुलाबबाग स्थित निजी कार्यालय में मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से रजिस्ट्री प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। रजिस्ट्री एवं स्टाम्प एक्ट भारत सरकार के अधीन है और उसमें परिवर्तन भी केंद्र सरकार ही कर सकती है। राज्य सरकार इसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं कर सकती। राज्य सरकार इसमें कुछ परिनियमावली बना सकती है और इसके क्रम में ही निबंधन की प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है, ये नियम पहले से ही है। राज्यमंत्री ने कहा कि निबंधन के लिए दोनों पक्ष बिना किसी वकील के अकेले जाकर भी अपना निबंधन करवा सकते हैं और रजिस्ट्री भी। साथ ही अधिवक्ता को साथ ले जाकर भी रजिस्ट्री करायी जा सकती है, ये सभी बातें किताबों में भी लिखी हैं। मैंने और न सरकार ने ही ऐसा कोई आदेश दिया है कि रजिस्ट्री कार्यालय में कोई अधिवक्ता अब प्रैक्टिस नहीं कर सकता। मैंने बस इतना ही कहा था कि कोई भी व्यक्ति बिना अधिवक्ता के भी रजिस्ट्री कार्यालय जाकर अपनी रजिस्ट्री करवा सकता है। राज्यमंत्री ने कहा कि कुछ अधिवक्ता विपक्ष के गुमराह करने पर प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूर्ण कराने में अधिवक्ताओ का सहयोग पूर्व में भी मिलता आया है और मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आगे भी मिलता रहेगा। अधिवक्ताओं से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

रॉकी जायसवाल ने हिना खान के स्टारडम पर उठे सवालों का दिया करारा जवाब, अगर मुझे कुछ बनना होता…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अभिनेत्री हिना खान के पति फिल्म निर्माता रॉकी जायसवाल ने उन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है, जिनमें कहा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...