anemia-is-found-in-thirty-percent-women-dr-savita-rastogi
anemia-is-found-in-thirty-percent-women-dr-savita-rastogi

तीस प्रतिशत महिलाओं में पायी जाती है खून की कमी : डॉ. सविता रस्तोगी

कानपुर, 22 जनवरी (हि.स.)। भारत विकास परिषद बजरंग शाखा के बैनर के तले शुक्रवार को आईएमए महिला डॉक्टर विंग की ओर से निःशुल्क शिविर का आयोजन महिला पार्क सरसैया घाट में किया गया है। यह शिविर अनिमिया मुक्त भारत को लेकर था। आयोजनकर्ता डॉ. सविता रस्तोगी प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि तीस प्रतिशत महिलाओं में खून की कमी पायी जाती है। खून की कमी से महिलाओ में मृत्युदर का मुख्य कारण है। विशिष्ट अतिथि डॉ. कमल धवन ने खून की कमी के कारणों पर प्रकाश डाला। निःशुल्क शिविर के दौरान 300 महिलाओं ने लाभ उठाया। सभी की जांच कर दवाईयां उपलब्ध करायी गयी। इस दौरान डॉ. किरन पाण्डेय, डॉ. अलका शर्मा अन्य लोग मौजूद रही। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in