ambedkar-nagar-yoga-practice-at-lohia-bhawan-on-world-yoga-day
ambedkar-nagar-yoga-practice-at-lohia-bhawan-on-world-yoga-day

अंबेडकरनगर : विश्व योग दिवस पर लोहिया भवन में योगाभ्यास

अंबेडकरनगर, 21 जून (हि.स.)। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के लोहिया भवन में सोमवार को जिला स्तरीय योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा के साथ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी योग किया। योग प्रशिक्षक अशोक कुमार पासवान द्वारा योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि योग से हमारे जीवन में शक्ति का संचार होता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसे रोज करने से कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। मन और मस्तिष्क को संतुलित रखने में योग अहम भूमिका निभाता है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक प्रदीप पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शशांक सिंह तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in