अम्बरीश सिंह को बनाया गया VHP का नया केन्द्रीय मंत्री, श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन से जुड़े रहे प्रारम्भ से ही

अम्बरीश सिंह पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री और अवध प्रान्त के संगठन मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
अम्बरीश सिंह को बनाया गया VHP का नया केन्द्रीय मंत्री
अम्बरीश सिंह को बनाया गया VHP का नया केन्द्रीय मंत्री

लखनऊ, हिन्दुस्थान समाचार। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी अम्बरीश सिंह को विश्व हिन्दू परिषद का केन्द्रीय मंत्री बनाया गया है। अभी तक वह विहिप के केन्द्रीय सह मंत्री के रूप में दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। इसके साथ-साथ वह देशभर में विश्व हिन्दू परिषद की ओर से विशेष संपर्क का भी कार्य देखेंगे।

कामेश्वर चौपाल को बनाया गया विश्व हिन्दू परिषद का केन्द्रीय उपाध्यक्ष

अम्बरीश सिंह पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री और अवध प्रान्त के संगठन मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में भी वह प्रान्त संगठन मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। रायपुर छत्तीसगढ़ में सम्पन्न विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय प्रबन्ध समिति की बैठक में यह घोषणा हुई है। इसके अलावा संगठन के अन्य पदाधिकारियों के दायित्वों में भी कुछ फेरबदल हुए हैं। वह प्रखर वक्ता हैं। हिन्दुत्व व समसामयिक विषयों पर बड़ी बेबाकी से वह अपनी बात रखते हैं। श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन से वह प्रारम्भिक काल से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल को विश्व हिन्दू परिषद का केन्द्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह विहिप के केन्द्रीय सह मंत्री दिनेश उपाध्याय को केन्द्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके साथ वह केन्द्रीय गौरक्षा प्रमुख के दायित्व का भी वह निर्वहन करेंगे।

परमेश्वर को कानपुर का बनाया गया प्रान्त संगठन मंत्री

विश्व हिन्दू परिषद ने कई प्रान्तों के प्रान्त संगठन मंत्रियों को इधर से उधर किया गया है। वहीं कुछ संगठन मंत्रियों को दूसरे कार्य में भी लगाया गया है। गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री रहे परमेश्वर को कानपुर का प्रान्त संगठन मंत्री बनाया गया है। काशी के सह प्रान्त संगठन मंत्री रहे नितिन कुमार को काशी का प्रान्त संगठन मंत्री बनाया गया है। काशी के प्रान्त संगठन मंत्री रहे मुकेश को सामाजिक समरसता विभाग में भेजा गया है। वह अवध और काशी प्रान्त में सामाजिक समरसता का काम देखेंगे। कृष्ण गोपाल को काशी प्रान्त का प्रान्त मंत्री बनाया गया है। वहीं विभाग प्रचारक रहे राजेश को ब्रज प्रान्त का प्रान्त संगठन मंत्री बनाया गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in